Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ऑटो पलटने से चालक बुरी तरह घायल,इलाज को ले जाते समय मौत

दुर्घटनाग्रस्त टेम्पू,मौके का फोटो

कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा के पास शुक्रवार देर रात हादसा हुआ, गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया ,पूरी खबर

कोल्हुई(महराजगंज) कोल्हुई थाना क्षेत्र के गोरखपुर रोड पर स्थित पिपरा के पास शुक्रवार देर रात ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने किसी तरह घायल चालक को ऑटो से बाहर निकाला।

अस्पताल ले जाते समय बिगड़ी हालत

Advertisement Box

घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

फरेंदा क्षेत्र का रहने वाला था चालक

मृतक की पहचान फरेंदा थाना क्षेत्र निवासी अजय (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात अजय ऑटो लेकर कोल्हुई से फरेंदा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पिपरा के पास किसी कारणवश ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच-पड़ताल में जुटी है। पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

<span class=ऑटो पलटने से चालक बुरी तरह घायल,इलाज को ले जाते समय मौत">
आज फोकस में

ऑटो पलटने से चालक बुरी तरह घायल,इलाज को ले जाते समय मौत

विवाहिता की मौत मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, जेल भेजे गए
आज फोकस में

विवाहिता की मौत मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, जेल भेजे गए

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp